राइस मिलर से रंगदारी मांगनेवाला गिरफ्तार

Published at :05 Jul 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
राइस मिलर से रंगदारी मांगनेवाला गिरफ्तार

बक्सर : रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात चंदन मिश्र के सहयोगी सोनू पांडेय को औद्योगिक थाने की पुलिस ने जरिगांवां से गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अप्रैल महीने में औद्योगिक थाना क्षेत्र के करहंसी के रहनेवाले राइस मिलर बबन साह से तीन लाख रुपये की रंगदारी की मांग की […]

विज्ञापन
बक्सर : रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात चंदन मिश्र के सहयोगी सोनू पांडेय को औद्योगिक थाने की पुलिस ने जरिगांवां से गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अप्रैल महीने में औद्योगिक थाना क्षेत्र के करहंसी के रहनेवाले राइस मिलर बबन साह से तीन लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी.
पीड़ित पक्ष ने सोनू पांडेय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने बताया कि यह पूर्व में कई मामलों में चंदन मिश्र का सहयोगी रहा है. पुलिस की तलाश महीनों से थी. शनिवार को उसके गांव जरिगांवां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन