पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी राशि

Published at :01 Jul 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी राशि

बक्सर : पिछले बुधवार को शहर के स्टेट हाइवे पर वार्ड पार्षद ब्रह्मा ठाकुर की स्कॉर्पियो के धक्के से दो लोगों की मौत प पांच लोगों के घायल होने के बाद सभी घायल अपने-अपने घर स्वस्थ्य होकर लौट गये हैं. वहीं, ब्रह्मा ठाकुर को हिरासत में लेने के लिए डुमरांव पुलिस पुलिसिया औपचारिकताओं के कारण […]

विज्ञापन
बक्सर : पिछले बुधवार को शहर के स्टेट हाइवे पर वार्ड पार्षद ब्रह्मा ठाकुर की स्कॉर्पियो के धक्के से दो लोगों की मौत प पांच लोगों के घायल होने के बाद सभी घायल अपने-अपने घर स्वस्थ्य होकर लौट गये हैं.
वहीं, ब्रह्मा ठाकुर को हिरासत में लेने के लिए डुमरांव पुलिस पुलिसिया औपचारिकताओं के कारण अब तक कोलकाता नहीं जा सकी है, लेकिन एक दो दिनों के अंदर डुमरांव पुलिस कोलकाता जायेगी और जिस हॉस्पिटल में ब्रह्मा ठाकुर का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस उन्हें हिरासत में ले लेगी. वहीं, इस हादसे में मरे दो लोगों के परिवारों के बीच दुखों का पहाड़ टूट गया है.
सरकार से कामगार व आपदा से जुड़ी मुआवजे की राशि अब तक नहीं मिल पायी है. इस विषय पर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि हादसे में मृत हुए दोनों व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर पारिवारिक लाभ से बीस-बीस हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन-तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी है.
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी तौर पर मृत रजडीहा निवासी संजय यादव व मृत डुमरांव के सोनू कुमार के परिजनों को लगभग चार-चार लाख की राशि प्रदान की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन