टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने लगायी महापंचायत

Published at :14 Jun 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने लगायी महापंचायत

बक्सर : टेट और स्टेट उत्तीर्ण अनियोजित अभ्यर्थी संघ ने बुनियादी स्कूल के समीप महापंचायत लगा कर सरकारी की गलत नीतियों की आलोचना की और कहा कि चार सालों से शिक्षक नियोजन की नौटंकी चल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार सफल अभ्यर्थियों को छलने का काम कर रही है. जनवरी 2015 में इनसे दुबारा […]

विज्ञापन
बक्सर : टेट और स्टेट उत्तीर्ण अनियोजित अभ्यर्थी संघ ने बुनियादी स्कूल के समीप महापंचायत लगा कर सरकारी की गलत नीतियों की आलोचना की और कहा कि चार सालों से शिक्षक नियोजन की नौटंकी चल रही है.
उन्होंने कहा कि सरकार सफल अभ्यर्थियों को छलने का काम कर रही है. जनवरी 2015 में इनसे दुबारा आवेदन लिया गया, पर आज तक नियोजन नहीं हो सका. प्रदेश में दो लाख शिक्षकों की जरूरत है, मगर शिक्षकों की बहाली नहीं हो रही है. संघ के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री पीके शाही के निर्णयों की आलोचना की.
महापंचायत में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अगर नियोजन की दिशा में सही कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन उग्र होगा. वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री अश्विनी ओझा ने कहा कि संघ के लोग अब धैर्य खो चुके हैं और उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे. महापंचायत में श्रीराम राय, अवधेश सिंह, मनीष पाठक, शिव दत्त सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन