ससुराल के समीप दामाद की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

अटांव स्थित दहिगना की कपूर पट्टी में थी अवधेश की ससुराल मृतक सिमरी के सतफेड़वा गांव का था निवासी डुमरांव : शुक्रवार की देर शाम प्रखंड की अटांव पंचायत स्थित दहिगना कपूर पट्टी के पास बधार से पुलिस ने एक शव को लावारिस हालत में बरामद किया है. शव कब्जे में कर स्थानीय थाना ने […]
विज्ञापन
अटांव स्थित दहिगना की कपूर पट्टी में थी अवधेश की ससुराल
मृतक सिमरी के सतफेड़वा गांव का था निवासी
डुमरांव : शुक्रवार की देर शाम प्रखंड की अटांव पंचायत स्थित दहिगना कपूर पट्टी के पास बधार से पुलिस ने एक शव को लावारिस हालत में बरामद किया है. शव कब्जे में कर स्थानीय थाना ने शनिवार को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया़
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक कपूर पट्टी के निवासी ब्रह्मा दत्त तिवारी का 40 वर्षीय दामाद अवधेश दूबे बताया जाता है, जो सिमरी थाना के सतफेड़वा गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि मृतक विषपान का सेवन किया है. हालांकि इस मामले में पुलिस गहराई से छानबीन करने में जुट गयी है. इस मामले को लेकर मृतक के पिता चंद्रमा दूबे ने डुमरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था अवधेश : मृतक अवधेश दूबे को शराब पीने की लत लग गयी थी. शराब के चक्कर में धीरे-धीरे घर की जमा पूंजी खत्म हो गयी है, लेकिन मृतक शराब के गिरफ्त से बाहर नहीं निकल सका. स्थिति ऐसी हो गयी कि वह बेरोजगार बन कर सड़क पर आ गया और आर्थिक तंगी से जूझने लगा.
गलत लत से पिता ने तोड़ा रिश्ता
मृतक के पिता चंद्रमा दूबे के तीन पुत्रों में यह सबसे बड़ा पुत्र था, लेकिन शराब के नशे में प्राय: चूर होने को लेकर पिता द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद वह शराब से नहीं उबर सका, तो विवश होकर पिता ने अपने रिश्ते अवधेश दूबे से तोड़ लिया.
17 जून को है बेटी की शादी : मृतक के दो बेटा व चार बेटियां हैं. आर्थिक तंगी के कारण बच्चों के लालन-पालन में बाधा पहुंच रही थी. अवधेश की बड़ी बेटी अनुपमा की शादी 17 जून हो होनेवाली है, लेकिन अनहोनी ने ऐसा करिश्मा दिखाया कि बेटी को कन्यादान देने से पहले ही अवधेश की मौत हो गयी.
मौत की खबर पा पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़ : अवधेश की शादी वर्ष 2005 में पूनम देवी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी.
गलत राह पर चलने से बराबर पति-पत्नी के बीच तकरार होते रहता था, लेकिन फिर भी पति की इच्छा पूर्ति के लिए पूनम अपना गहना तक बेच दिया था. पति की मौत की खबर पाते ही पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










