चाय दुकानदार के सिर में गोली मार कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2015 10:36 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सुमेश्वर स्थान जेल रोड में गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपराधियों ने एक चाय दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी. गोली सिर में मारी गयी है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप […]
विज्ञापन
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सुमेश्वर स्थान जेल रोड में गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपराधियों ने एक चाय दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी. गोली सिर में मारी गयी है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मृतक के बड़े भाई रास बिहारी सिंह के बयान पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दोनों नामजद सगे भाई हैं.
पुलिस इस मामले में सुमेश्वर स्थान से ही एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है, लेकिन हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है.
जानकारी के अनुसार सुमेश्वर स्थान के रवींद्र सिंह(50) रोज की तरह गुरुवार को भी स्टेशन रोड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के सामने स्थित अपनी चाय की दुकान को बंद कर घर जा रहे थे. करीब नौ बजे के करीब जब घर के समीप पहुंचे तो, पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मुहल्ले के लोगों के अनुसार गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी थी. जब अपराधी फरार हो गये, तो लोग घर से बाहर निकले और देखा कि पास में एक लाश पड़ी है.
शव की पहचान सुमेश्वर स्थान के रवींद्र सिंह के रूप में हुई. हत्या की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना पाते ही टाउन थाना प्रभारी राज बिंदु प्रसाद दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच की. घटना स्थल पर पहुंचे एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने भी मृतक के परिजनों से बातचीत की.
पुलिस इस मामले में एक नामजद अभियुक्त जय प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा आरोपित पवन सिंह अभी भी फरार है. घटना के संबंध में एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल अनुसंधान जारी है. जांच के बाद ही घटना की मुख्य वजह पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










