साथी की मौत के बाद भी शादी में बजाया बाजा

Published at :12 Jun 2015 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
साथी की मौत के बाद भी शादी में बजाया बाजा

शादी खत्म होने के बाद मौत का खुला राज राजपुर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम बक्सर/राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में बबन शर्मा के बेटे की शादी में बाजा बजाने के लिए आ रहे एक बजा बजानेवाले की मौत सड़क पर लगे बैरियर की चपेट में आने से हो गयी. चोट बैंडवाले के […]

विज्ञापन

शादी खत्म होने के बाद मौत का खुला राज

राजपुर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बक्सर/राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में बबन शर्मा के बेटे की शादी में बाजा बजाने के लिए आ रहे एक बजा बजानेवाले की मौत सड़क पर लगे बैरियर की चपेट में आने से हो गयी. चोट बैंडवाले के सिर में लगी थी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटनास्थल उत्तरप्रदेश के बलिया में होने के कारण राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी. वहीं, राजपुर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल बक्सर में पोस्टमार्टम जरूर कराया. मृतक उत्तरप्रदेश के बासडीह थाना अंतर्गत बलिया जिला के संभा बरिया गांव का रहनेवाला सुराली गोंड बताया जाता है. उसके पिता भीरू गोंड भी राजपुर थाना अंतर्गत सिकरौल गांव में बबन शर्मा के बेटे की शादी में बाजा बजाने के लिए आ रहे थे.

बुधवार की शाम गंगा नदी पर वीर कुंवर सिंह सेतु के लिए बने भरौली स्थित बैरियर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं, शव को पिकअप गाड़ी में ही छोड़कर बजा बजानेवाले बरात के समय बजा बजाये.

बरात व शादी की खुशियों में खलल न पड़े इसके लिए घटना की चर्चा बैंड-पार्टीवालों ने किसी को नहीं दी. शादी जब खत्म हो गयी, तब घटना की खबर लोगों को मिली और फिर पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. राजपुर पुलिस ने एक दूसरे बजा बजानेवाले परशुराम का बयान भी दर्ज किया और घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन