भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है नीतीश सरकार : सांसद

Published at :10 Jun 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है नीतीश सरकार : सांसद

बक्सर : राज्य सभा के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवींद्र किशोर सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि राजद, जदयू और कांग्रेस का गंठबंधन अपनी मियाद पूरी करने से पहले ही टूट कर बिखर जायेगा. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद देने की घोषणा महज दिखावा है, क्योंकि लालू यादव ने कई बार […]

विज्ञापन
बक्सर : राज्य सभा के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवींद्र किशोर सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि राजद, जदयू और कांग्रेस का गंठबंधन अपनी मियाद पूरी करने से पहले ही टूट कर बिखर जायेगा. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद देने की घोषणा महज दिखावा है, क्योंकि लालू यादव ने कई बार यह बात कही है कि नीतीश को नेता मानने को मैं तैयार नहीं हूं.
संवाददाता सम्मेलन में श्री सिन्हा ने कहा कि बीजेपी से सबकी टक्कर है पर बीजेपी का किसी से टक्कर नहीं, क्योंकि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे बहुमत से बनेगी.
उन्होंने कहा कि जिलों का दौरा कर मैं देख रहा हूं कि राज्य की जनता भ्रष्टाचार से त्रहिमाम कर रही है. सांसद श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र से बिजली पर्याप्त मात्र में बिहार को मिल रही है मगर राज्य सरकार उसका सही ढंग से वितरण नहीं कर पा रही है.
उन्होंने कहा कि प्रबंधन की कमी से बिहार की जनता विवश और लाचार है और आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका फैसला कर देगी.
बक्सर की चार विधानसभा क्षेत्रों में से दो विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सेटिंग-गेटिंग के सवाल पर डॉ सिन्हा ने कहा कि आला कमान ने अभी इसका फैसला नहीं लिया है और शेष दो सीटों पर गंठबंधन के उम्मीदवारों को देने पर भी हाइ कमान का अंतिम निर्णय आना बाकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन