दो घंटे चलने पर तय होती है 12 किलोमीटर की दूरी

Published at :09 Jun 2015 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे चलने पर तय होती है 12 किलोमीटर की दूरी

बक्सर : बक्सर से रोहतास एवं कैमूर को जोड़नेवाला राज्य उच्च पथ-17 चौसा-कोचस मार्ग जानलेवा बन चुका है. चौसा से राजपुर की दूरी 12 किलोमीटर है, लेकिन इस दूरी को पूरा करने में वाहनों की डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है.सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण वाहनों को धीरे करना वाहन […]

विज्ञापन
बक्सर : बक्सर से रोहतास एवं कैमूर को जोड़नेवाला राज्य उच्च पथ-17 चौसा-कोचस मार्ग जानलेवा बन चुका है. चौसा से राजपुर की दूरी 12 किलोमीटर है, लेकिन इस दूरी को पूरा करने में वाहनों की डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है.सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण वाहनों को धीरे करना वाहन चालकों की मजबूरी होती है. इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन सरकारी महकमे को सड़क को ठीक ठाक करने की कोई चिंता नहीं है.
कैसी है सड़क की दशा : नीतीश सरकार में जिस गति से जिले के अस्तित्व खो चुकी सड़कों का जीर्णोद्धार हुआ था. आज उसी सरकार में चौसा-कोचस व्यस्त सड़क अपनी दुर्दशा बयां कर रही है. इस मार्ग पर वाहन ले जाने के नाम पर ही चालक सहम जाते हैं. यह कहावत सटीक बैठता है कि रोड के बीच खड़ है या खड़ के बीच रोड है, कहना मुश्किल है.
जी जहां यह स्टेट हाइवे 17 की हाल है. दो पहिये वाहनवाले गड्ढों की वजह से अपना संतुलन खो प्रतिदिन चोटिल हो जाते हैं. सड़क पर गाड़ी गुजरने के बाद पीछे धूल की कोहना छोड़ना भी सड़क की पहचान में शुमार है. इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं, जिसकी वजह से सड़क की स्थिति नित्य प्रतिदिन और खराब होते जा रही है.
कहां-कहां के लिए गुजरते हैं वाहन : यह पथ कोचस में एनएच 31 के साथ मिल जाता है, जिससे यह मार्ग एक तरफ सासाराम-आरा एवं एक छोर से कैमूर-मोहनिया रोड को जोड़ती है.
इस मार्ग से टाटा, रांची, सासाराम, कोचस तक बसों का परिचालन होता है. साथ ही बक्सर से कोचस, राजपुर, तियरा, जलहरा वगैरह जगहों के लिए दर्जनों जीप एवं ऑटो चलते हैं. यह सड़क जिला मुख्यालय से जिले के दक्षिण पश्चिम का एक मात्र प्रखंड राजपुर को जोड़ती है.
क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी
सड़क में अब काम लग चुका है. स्पॉट भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. आगामी एक माह में बहुत हद तक इस मार्ग को ठीक कर लिया जायेगा तथा सड़क पर गाड़ियां चलने लगेंगी.
अनिल कुमार सिन्हा, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन