विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर तीन के विरुद्ध दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी पीड़िता का आज होगा मेडिकल चेकअप बक्सर : बगेन थाना क्षेत्र के भादा गांव में बीती रात एक शादी शुदा महिला के साथ सामूहिक रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाने में पुलिस ने तीन […]
विज्ञापन
पीड़िता के बयान पर तीन के विरुद्ध दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी
पीड़िता का आज होगा मेडिकल चेकअप
बक्सर : बगेन थाना क्षेत्र के भादा गांव में बीती रात एक शादी शुदा महिला के साथ सामूहिक रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाने में पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. तीन नामजद भादा के ही रहनेवाले हैं. 27 वर्षीय इस महिला की दो छोटे बच्चे भी हैं. इस घटना से पूरा परिवार शोक में है.
महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी ने बताया कि भादा गांव में बुधवार की देर शाम जब महिला अपने घर से शौच के लिए बाहर निकली हुई थी, तभी तीन नामजद अभियुक्तों ने उसे पकड़ कर खेत में ले गये और उसके साथ मुंह काला किये और फिर फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि महिला मंद बुद्धि की है, जिसका फायदा नामजद अभियुक्तों ने उठाया. पीड़ित महिला मजदूर परिवार की है. पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. शुक्रवार को पीड़ित महिला का मेडिकल चेकअप कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










