ब्रह्मपुर में पेड़ से लटका मिला शव

Published at :03 Jun 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मपुर में पेड़ से लटका मिला शव

मृतक के गले में बंधी थी प्लास्टिक की रस्सी परिजनों ने लगाया पट्टीदारों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप ब्रह्मपुर : प्रखंड की गहौना पंचायत के देवकुली गांव में नीम के पेड़ से लटकता एक शव मिला है.मृतक की पहचान गांव के ही विश्वनाथ ओझा के रूप में हुई है. मृतक के गले […]

विज्ञापन
मृतक के गले में बंधी थी प्लास्टिक की रस्सी
परिजनों ने लगाया पट्टीदारों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप
ब्रह्मपुर : प्रखंड की गहौना पंचायत के देवकुली गांव में नीम के पेड़ से लटकता एक शव मिला है.मृतक की पहचान गांव के ही विश्वनाथ ओझा के रूप में हुई है. मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी थी और शव गांव के बगीचे में नीम के पेड़ पर झूल रहा था. रस्सी का एक सिरा पेड की डाल से बंधा हुआ था और दूसरा गरदन में कसा हुआ था. घटना की जानकारी कुछ लोग सुबह में बगीचे में गये, तो पेड़ से लटकता शव देख हल्ला किये.
जब ग्रामीण जुटे, तो देखे की शव गांव के ही विश्वनाथ ओझा का है. घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोधर ओझा एवं प्रदेश सचिव डॉ सुभाष चंद ओझा ने मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी. वहीं, घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने कहा कि विश्वनाथ ओझा की हत्या की गयी है और शव को बगीचे में लाकर लटकाया गया है. सूचना के अनुसार दस रोज पहले विश्वनाथ ओझा और उनके भाइयों के लड़कों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट में दोनों तरफ से थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.
घटना का कारण कुछ लोग घेरलू विवाद भी बता रहे हैं. इस संबंध में मृतक के पुत्र आदित्य कुमार ओझा ने अपने ही चचेरे भाई मनन ओझा, सोनू ओझा, अनिल ओझा और गुड्डू ओझा पर हत्या कर फांसी पर लटका कर खुदकुशी का रूप देने संबंधी प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. वहीं, थाना प्रभारी गोरखनाथ राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन