घटना के दूसरे दिन भी गांव में पसरा सन्नाटा

Published at :02 Jun 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
घटना के दूसरे दिन भी गांव में पसरा सन्नाटा

बक्सर : चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग स्थित निकृष के समीप हुई बस दुर्घटना में छह लोग की मौत के दूसरे दिन भी रामपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. दो दिनों से गांव के लोग रो रहे हैं. मां, बहन और बेटियों की सिसकियां रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. इनके लिए रात काटना पहाड़ […]

विज्ञापन
बक्सर : चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग स्थित निकृष के समीप हुई बस दुर्घटना में छह लोग की मौत के दूसरे दिन भी रामपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. दो दिनों से गांव के लोग रो रहे हैं.
मां, बहन और बेटियों की सिसकियां रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. इनके लिए रात काटना पहाड़ बना हुआ है. सोमवार की सुबह आवश्यक काम से ही ग्रामीण घर से बाहर निकले. धूप भरी दोपहर में भी लोग गांव में दिखते थे, लेकिन सोमवार को गांव का हर कोना सुनसान और खामोश दिख रहा था. इस घटना ने पूरे गांव को ही झकझोर कर रख दिया है.
अभी भी 18 लोगों का इलाज बनारस और अन्य अस्पतालों में चल रहा है. इनमें से एक जख्मी का इलाज अब भी सदर अस्पताल में चल रहा है. अभी तक सभी घायलों की स्थिति ठीक-ठाक है. मृतकों के परिजन एक-दूसरे को देख कर ही जीने की कोशिश कर रहे हैं. बिना कुछ कहे उनकी नम आंखें अपनों को खोने का गम बता रही थीं. इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम आनेवाले मृतक अमित की मां सरोज कुंवर देवी की आंखों के आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं. अपने बच्चे की आंखों का वह सपना, जिसे वह पूरा नहीं कर सका.
उसे याद कर बेसुध सी हैं, तो वहीं, बस के खलासी लाला की पत्नी पारूल देवी और 22 वर्षीय अखिलेश की मौत ने भी उनके अपनों को तोड़ दिया है, लेकिन, इस घटना को सभी वक्त की मार समझ ङोल रहे हैं. जिस गांव में हर शाम चौपाल पर युवकों और बुजुर्गो की ठिठौलियां होती थीं. वहां, सोमवार को खामोशी और उदासी थी. गांव के लोग और बेटे एवं पति को खोनेवाली महिलाएं दुर्घटना से मिले इस जख्म को कभी भुला नहीं पायेंगी.
बक्सर/चौसा : चौसा प्रखंड के रामपुर गांव में मातम का माहौल कायम है. मृतकों के परिजनों के घर संवेदना जतानेवालों का तांता लगा हुआ है.
गांव में सोमवार को अधिकारियों की टीम मुआवजा देने पहुंची और सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख गैर आपदा से हुई मौत के मद में राशि की भुगतान की. बाद में मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना मद में सभी परिवारों को 20-20 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी गयी.
बक्सर सदर एसडीओ गौतम कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार सिंह, सीओ जितेंद्र कुमार व प्रखंड प्रमुख सुनीता राय ने यह राशि प्रदान की. फिर अधिकारी बनारपुर गये और वहां के मरनेवाले एक परिवार को चार लाख बीस हजार रुपये की राशि दी. डेंजर जोन बगा है क्षेत्र : जिस जगह पर बस पलटी है.
वहां डेंजर जोन बन गया है. पिछले 15 दिनों के अंदर यहां पहले भी दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है. आठ दिन पूर्व एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचला दिया था, जिसमें युवक की मौत हो गयी थी. युवक उत्तरप्रदेश का रहनेवाला था. इस घटना के दो दिन बाद ही फिर एक सड़क के किनारे चल रहे युवक को एक वाहन ने कुचल कर मार दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन