बाजार समिति रोड में बनेगा एक और पावरग्रिड : सांसद

Published at :02 Jun 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार समिति रोड में बनेगा एक और पावरग्रिड : सांसद

विद्युत समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लिये गये कई फैसले बक्सर : जिले की विद्युत व्यवस्था से यदि आप थोड़े बहुत परेशान हैं, तो यह भी समस्या अब दूर होनेवाली है. क्योंकि स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे की अध्यक्षता में जिले में पहली बार जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक […]

विज्ञापन
विद्युत समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लिये गये कई फैसले
बक्सर : जिले की विद्युत व्यवस्था से यदि आप थोड़े बहुत परेशान हैं, तो यह भी समस्या अब दूर होनेवाली है. क्योंकि स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे की अध्यक्षता में जिले में पहली बार जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक अतिथि गृह में की गयी. इस बैठक में डीएम रमन कुमार के अलावे विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से बातचीत हुई. यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो जल्द ही जिले की विद्युत व्यवस्था और सुदृढ़ हो जायेगी. पंडित दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गांवों में अब 11 सब स्टेशन लगेंगे और जजर्र तारों को बदला जायेगा. जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची है. वहां बिजली पहुंचायी जायेगी. पूर्व के दो पावर ग्रिड इटाढ़ी और डुमरांव के बाद बक्सर के बाजार समिति रोड में भी एक पावर ग्रिड बनाया जायेगा. फीडर और ब्रेकर लगा कर अगले 25 सालों के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी.
बैठक के बाद सांसद ने रेडक्रॉस सोसाइटी में लगे एक साल के क्रिया कलापों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. सांसद ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी गांवों में प्रोजेक्ट के माध्यम से लगायी जायेगी. वहीं, स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी पहुंच मूलभूत सुविधाओं के लिए स्टेशन मास्टर से बात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन