ePaper

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ धमकाने के मामले में पुलिस अधिकारी ने दर्ज करायी शिकायत

Updated at : 25 Sep 2019 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ धमकाने के मामले में पुलिस अधिकारी ने दर्ज करायी शिकायत

बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ यहां उनके लोकसभा क्षेत्र में एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) ने शिकायत दर्ज करायी है. बुधवार को यह जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौबे ने एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस भेजने पर सार्वजनिक तौर पर एसआई को धमकाया था. बक्सर के पुलिस […]

विज्ञापन

बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ यहां उनके लोकसभा क्षेत्र में एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) ने शिकायत दर्ज करायी है. बुधवार को यह जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौबे ने एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस भेजने पर सार्वजनिक तौर पर एसआई को धमकाया था. बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक के के सिंह के अनुसार, यहां नया भोजपुर चौकी के प्रभारी राजीव रंजन ने डुमरांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.


अश्विनी चौबे सोमवार को जनता दरबार लगा रहे थे, तभी एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण दुबे ने शिकायत की कि एसआई ने उसे ‘गुंडा नोटिस’ भेजा है. एसआई रंजन उस समय वहां मौजूद थे. गुंडा नोटिस सीआरपीसी की धारा 109 के तहत उन लोगों को भेजा जाता है जिनके नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज होते हैं. जब मामला केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या वह आपको गुंडा लगते हैं? क्या आपने कभी गुंडा देखा है? आप अपने तरीके सुधार लें नहीं तो मैं आपकी वर्दी उतार दूंगा.’

समाचार चैनलों में प्रसारित तस्वीरों में चौबे को रंजन पर गुस्सा जाहिर करते हुए देखा जा सकता है. रंजन अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभी तक एसआई को धमकाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन