श्रमजीवी एक्सप्रेस में शराब के नशे में नौ बोतल के साथ महिला गिरफ्तार

Updated at : 25 Aug 2019 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
श्रमजीवी एक्सप्रेस में शराब के नशे में नौ बोतल के साथ महिला गिरफ्तार

बक्सर:बिहार के बक्सर में उत्पाद विभाग की पुलिस ने दानापुर-पंडित दीनदयाल रेलखंड के चौसा स्टेशन पर एक महिला को शराब के नशे में नौ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद […]

विज्ञापन

बक्सर:बिहार के बक्सर में उत्पाद विभाग की पुलिस ने दानापुर-पंडित दीनदयाल रेलखंड के चौसा स्टेशन पर एक महिला को शराब के नशे में नौ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया.

गिरफ्तार महिला तस्कर सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव के रहने वाले निर्मल दुबे की पत्नी रिंकू देवी बतायी जाती है. बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ट्रेन के रास्ते शराब का कारोबार कर रही है. वह शराब लाने के लिए यूपी में गयी है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की पुलिस ने रविवार की सुबह यूपी से आने वाली सभी ट्रेनों की जांच करना शुरू किया.

इस दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस ने चौसा स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया, जहां जनरल बोगी में एक महिला को शराब के नशे में पाया. जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नौ बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. पुलिस उसे किसी तरह बक्सर स्टेशन पर उतारा और अपने पोस्ट पर लाकर पूछताछ किया.

गिरफ्तार महिला तस्कर रिंकू देवी ने पुलिस को बताया कि वह दिलदार नगर से शराब खरीद कर लाती है और अपने इलाके में बेचने का काम करती है. वह कई बार शराब लेकर यूपी से बक्सर आ चुकी है. वह कई सालों से इस धंधे में लगी है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है. उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. वह कई वर्षों से शराब के धंधे में लगी हुई थी. फिलहाल उसकी कुंडली खंगाली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन