ePaper

बक्सर/आरा : केंद्र व बिहार की सरकारें संविधान विरोधी : तेजस्वी

Updated at : 12 May 2019 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर/आरा : केंद्र व बिहार की सरकारें संविधान विरोधी : तेजस्वी

बक्सर/आरा : केंद्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार संविधान विरोधी है. इनके शासनकाल में संविधान खतरे में है. संविधान को बचाने के लिए एनडीए गठबंधन को पराजित करना होगा. उक्त बातें शनिवार को बक्सर और भोजपुर में विभिन्न चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने […]

विज्ञापन

बक्सर/आरा : केंद्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार संविधान विरोधी है. इनके शासनकाल में संविधान खतरे में है. संविधान को बचाने के लिए एनडीए गठबंधन को पराजित करना होगा.

उक्त बातें शनिवार को बक्सर और भोजपुर में विभिन्न चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद और महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में कहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत मेरे पिता लालू प्रसाद सहित मेरे पूरे परिवार पर झूठे मुकदमाें में फंसाया और बेवजह जेल भिजवाया. यही नहीं मेरे सातों बहनों एवं उनके सास-ससुर पर भी साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन