ePaper

विदेशी शराब के साथ भतीजा गिरफ्तार, चाचा हुआ फरार

Updated at : 30 Apr 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ भतीजा गिरफ्तार, चाचा हुआ फरार

बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस ने कठार गांव में छापेमारी कर 150 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं एक तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोकामना प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कठार गांव के रहने […]

विज्ञापन

बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस ने कठार गांव में छापेमारी कर 150 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं एक तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोकामना प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कठार गांव के रहने वाले करण कुमार सिंह और उसका भतीजा चंदन सिंह शराब का कारोबार कर रहे हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की. जहां करण सिंह के घर से 150 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी हुई. साथ ही करण सिंह का भतीजा चंदन सिंह गिरफ्तार हुआ. वहीं मुख्य तस्कर करण सिंह की भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन