महिला से मारपीट थाने में की शिकायत
Updated at : 18 Mar 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : शराब के नशे में ससुराल पहुंच कर पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से पति की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगायी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि डुमरांव निवासी टेंगरी तुरहा की बेटी की शादी […]
विज्ञापन
डुमरांव : शराब के नशे में ससुराल पहुंच कर पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से पति की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगायी है.
घटना को लेकर बताया जाता है कि डुमरांव निवासी टेंगरी तुरहा की बेटी की शादी बक्सर के शांतिनगर में गुड्डू तुरहा के साथ हुई है. गुड्डू के शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली आयी. यहां भी पति नशे में आकर उसकी पिटाई करता है. बेटी की बेरहमी से पिटाई के बाद मां कुसुम देवी डुमरांव थाने पहुंची और दामाद की करतूतों से अवगत कराते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुड्डू हर बार नशे की हालत में आकर पत्नी और बच्चों की पिटाई करता है. जिससे तंग आकर महिला ने न्याय के लिए गुहार लगायी. थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल शुरुआत कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




