स्कूल बस ने ऑटो में मारी टक्कर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरांव : डुमरांव-नावानगर मुख्य सड़क स्थित कोरानसराय गांव के समीप स्कूल बस और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग जख्मी हो गये, जिसमें एक महिला को गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद स्कूल बस का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. राहगीरों की मदद से जख्मी महिला को डुमरांव के एक निजी […]
विज्ञापन
डुमरांव : डुमरांव-नावानगर मुख्य सड़क स्थित कोरानसराय गांव के समीप स्कूल ���स और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग जख्मी हो गये, जिसमें एक महिला को गंभीर चोटें आयी हैं.
घटना के बाद स्कूल बस का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. राहगीरों की मदद से जख्मी महिला को डुमरांव के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां महिला इलाजरत है. परिजनों के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं.
डॉक्टरों ने सिर में दस टांके लगाये हैं. जख्मी महिला की पहचान रोहतास के कोवाथ गांव निवासी अरुण प्रसाद साह की पत्नी प्रमिला देवी बतायी जाती है. घटना को लेकर बताया जाता है कि ऑटो डुमरांव से यात्रियों को बैठाकर नावानगर की ओर जा रहा था.
इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज़ रफ्तार में आ रही एक स्कूल बस ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें महिला सहित तीन यात्रियों को चोटें आयी. थानाध्यक्ष कमलजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस को सूचना नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










