बक्सर में मोटर गैराज से छुड़ाए गए 3 बाल मजदूर, संचालक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर के धरहरा बाजार स्थित गणेश मोटर्स में बाल मजदूरी का मामला सामने आया है. श्रम विभाग की कार्रवाई के बाद तीन नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया और संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. बाल मजदूरी को गंभीर अपराध मानते हुए पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Krishnabrahm Child Labour Case Buxar : स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा बाजार स्थित एक मोटर गैराज में बाल मजदूरी कराए जाने के मामले में श्रम विभाग की कार्रवाई के बाद गणेश मोटर्स के संचालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. श्रम विभाग की छापेमारी के दौरान गैराज से तीन नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : श्रम विभाग की छापेमारी में हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को श्रम विभाग की टीम ने धरहरा बाजार में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान गणेश मोटर्स की जांच में तीन नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद टीम ने तीनों बच्चों को तत्काल मुक्त कराते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

गैराज संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, डुमरांव सौम्या सिन्हा ने कृष्णाब्रह्म थाना में लिखित आवेदन देकर गणेश मोटर्स में बाल मजदूरी कराए जाने की जानकारी दी. आवेदन के आधार पर पुलिस ने धरहरा गांव निवासी एवं गणेश मोटर्स के संचालक हरेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बाल मजदूरी को बताया गंभीर अपराध

श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बाल मजदूरी कराना कानूनन संज्ञेय अपराध है. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर नियोक्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.

पुलिस ने शुरू की जांच

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन