बक्सर : नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार, प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली, व विरेन्द्र प्रसाद | Prabhat Khabar Network
Buxar News : डुमरांव में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तीसरे आरोपी की तलाश जारी।
Buxar News : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक सरकारी मध्य विद्यालय की नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गयी है. छात्रा की मां के आवेदन पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार शिक्षक से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की. पूछताछ पूरी होने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आपके शहर में
आरोपित शिक्षक से पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार से घटना के संबंध में पूछताछ पूरी कर ली गयी है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में सामने आये तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में नामजद तीसरे आरोपित विरेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस टीम उसके संबंध में जानकारी जुटाने के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.
Also Read : बक्सर में बाढ़ से घिरे तीन गांव, राहत-बचाव व्यवस्था पर उठे सवाल; आरवाईए ने की तत्काल इंतजाम की मांग
घटना के बाद विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति घटी
इधर, घटना के बाद संबंधित विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर भी असर पड़ा है. डुमरांव बीईओ सुधांशु शेखर ने बताया कि विद्यालय निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से खुल रहा है और शैक्षणिक कार्य भी जारी है. हालांकि, घटना के बाद विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है.
Also Read : बक्सर में छात्राओं से मारपीट के आरोप में प्रधानाध्यापिका निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू
शनिवार को बच्चों की उपस्थिति रही बेहद कम
बीईओ के अनुसार, शुक्रवार तक विद्यालय में करीब 20 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गयी थी. लेकिन शनिवार को बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही और स्थिति लगभग नगण्य रही. इससे विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग के सामने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की चुनौती बनी हुई है.
वरीय शिक्षक को सौंपा गया विद्यालय का प्रभार
डुमरांव बीईओ सुधांशु शेखर ने बताया कि विद्यालय के संचालन की व्यवस्था को देखते हुए वरीय शिक्षक को प्रभार सौंप दिया गया है. विद्यालय को नियमित रूप से संचालित करने और पठन-पाठन का कार्य सुचारु रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
Also Read : बक्सर: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो बनाने के मामले में रेस्टोरेंट में छापेमारी, कमरा सील
मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
इधर, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है. गिरफ्तार शिक्षक से हुई पूछताछ के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, तीसरे आरोपित विरेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस कार्रवाई के बीच विद्यालय की स्थिति और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर भी स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है.
Also Read : गंगा-कर्मनाशा के उफान से चौसा में बाढ़ का संकट गहराया, हाईवे पर तीन फीट पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए