फरक्का जल संधि के खिलाफ जदयू का ‘नीतीश संवाद’ शुरू, संजय झा बोले- बिहार के हित में नहीं है संधि

Updated:
विज्ञापन

फूलमाला से अतिथियों का स्वागत करते कार्यकर्ता

Buxar News : फरक्का जल संधि को लेकर बक्सर में नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन. संजय झा ने कहा, बिहार के हितों को ध्यान में रखकर ही हो संधि का नवीनीकरण.

विज्ञापन

Buxar News : फरक्का जल संधि से बिहार को हो रहे नुकसान के मुद्दे को लेकर जदयू के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को विश्वामित्र की धरती बक्सर से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ. इसमें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बतौर अतिथि शामिल हुए. इससे पहले जिले की सीमा पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार के हित में नहीं है 1996 की फरक्का संधि : संजय झा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि वर्ष 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई फरक्का जल संधि भारत, खासकर बिहार के हित में नहीं है. इसलिए इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि कोई नई संधि होती भी है तो उसमें बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

बक्सर के पास 400 क्यूमेक पानी रहने पर भी बांग्लादेश को 1500 क्यूमेक

संजय झा ने कहा कि फरक्का संधि के अनुसार शुष्क मौसम में एक जनवरी से 31 मई तक जब बक्सर के पास गंगा का प्रवाह महज 400 क्यूमेक यानी करीब 14 हजार क्यूसेक रह जाता है, तब भी फरक्का से बांग्लादेश के लिए 1500 क्यूमेक यानी करीब 53 हजार क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसका मतलब है कि सिर्फ गंगा ही नहीं, बिहार की आंतरिक नदियों का पानी भी खींचकर बांग्लादेश को दिया जा रहा है. यह सीधे बिहार के हक की अनदेखी है.

Also Read : कैमूर में एडिशनल सीओ अनन्या सिंह ने की जांच, जीविका दीदियों की समस्याओं का भी करेंगी समाधान

गाद जमा होने से बढ़ी बाढ़ की समस्या : उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि फरक्का बराज के कारण गंगा में गाद जमा होने से नदी का तल ऊंचा हो गया है. इससे उत्तर बिहार में हर साल बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है. वहीं, संधि के कारण कई जिलों में सूखे की स्थिति बनती है. उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय संधि का 73 प्रतिशत बोझ अकेले बिहार उठा रहा है.

संवाद कार्यक्रम में शामिल अतिथि एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
संवाद कार्यक्रम में शामिल अतिथि एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

फरक्का का मुद्दा अब राष्ट्रीय विमर्श बना : जदयू

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और अब यह राष्ट्रीय विमर्श का विषय बन गया है. उन्होंने कहा कि फरक्का जल संधि से जुड़े मुद्दे पर बिहार के हितों की मजबूती से पैरवी जरूरी है.

Also Read : कोचिंग जा रहे युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने का आरोप, वाराणसी में छोड़कर फरार हुए बदमाश

विधायकों ने बताया बिहार के हक की लड़ाई

कार्यक्रम में मौजूद विधायकों ने कहा कि यह पहल राजनीति नहीं, बल्कि बिहार के हक की लड़ाई है. उन्होंने फरक्का जल संधि के कारण बिहार को होने वाले नुकसान के मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने की आवश्यकता बतायी.

जिले की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कार्यक्रम में डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, धीरज कुशवाहा, अंजुम आरा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : भभुआ समाहरणालय पर शिक्षकों ने दिया धरना, समान काम-समान वेतन व पुरानी पेंशन मांग लेकर नारेबाजी की

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन