बक्सर: ब्रह्मपुर बना हेरोइन तस्करी का नया गढ़, गांव-गांव से पहुंच रहे युवा, बढ़ती लत ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

Author Santosh Kant|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर का ब्रह्मपुर इलाका हेरोइन तस्करी का नया केंद्र बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो यहां नशीले पदार्थों का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे अपराध बढ़ने की आशंका है. पुलिस ने इस पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन

Buxar Brahmpur Heroin Smuggling : बक्सर जिला के नगर पंचायत ब्रह्मपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन (स्मैक) की कथित तस्करी और नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर चिंता गहराती जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में ब्रह्मपुर क्षेत्र नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने भी नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : टुंडीगंज के बाद अब ब्रह्मपुर पर बढ़ी नजर

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक दशक पहले कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का टुंडीगंज इलाका नशे के कारोबार को लेकर चर्चाओं में रहता था. अब उनका दावा है कि ब्रह्मपुर और इसके आसपास का इलाका इस अवैध कारोबार का नया केंद्र बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि दूर-दराज के गांवों से कुछ युवक नियमित रूप से यहां पहुंचते हैं और नशीले पदार्थों की खरीदारी करते हैं.

ग्रामीणों ने जताई अपराध बढ़ने की चिंता

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नशे की लत के कारण चोरी और घरेलू विवाद जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि कई मामलों में नशे के आदी युवक घरों से सामान बेचने या चोरी करने तक मजबूर हो रहे हैं. हालांकि, इन घटनाओं का सीधा संबंध हेरोइन की लत से होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया और डिजिटल भुगतान के इस्तेमाल का दावा

स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि नशीले पदार्थों की कथित खरीद-बिक्री में सोशल मीडिया कॉलिंग और डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ ग्रामीणों ने यह आशंका भी जताई कि कम उम्र के लड़कों को इस अवैध नेटवर्क में इस्तेमाल किया जा रहा है. इन दावों की पुष्टि जांच के बाद ही संभव होगी.

पुलिस पर उठे सवाल, अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का भरोसा

कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खुलेआम नशे के कारोबार की शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है. वहीं डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि ब्रह्मपुर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि पूरे सिंडिकेट की पहचान कर मुख्य सप्लायर्स के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन