आभूषण दुकान पर फायरिंग मामले में मामला दर्ज, खंगाले जा रहे फुटेज

Updated at : 26 Feb 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
आभूषण दुकान पर फायरिंग मामले में मामला दर्ज, खंगाले जा रहे फुटेज

नगर थाना क्षेत्र के मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक आभूषण दुकान पर रविवार की शाम अचानक फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग खड़े हुए. वहीं घटना की सूचना मिलते […]

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक आभूषण दुकान पर रविवार की शाम अचानक फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग खड़े हुए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि रविवार की शाम मठिया मोड़ पर एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आये और कुमार ज्वेलर्स के समीप आकर अचानक फायरिंग कर दी.
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग खड़े हुए. वहीं दुकानदार दुकान बंद कर दिये. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.
साथ ही दुकान पर लगे सीसीटीवी जांच करने में जुट गयी. वहीं दुकानदार संजय कुमार जायसवाल ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया है. सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जारी की जा रही है. कुछ अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था.
पूरे जिले में दोनों की फोटो भेज दी गयी है. वहीं सूत्रों ने बताया कि दुकानदार से अपराधियों ने फोन पर एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी. जब रंगदारी नहीं मिली तो अपराधियों ने दुकानदार को दहशत में करने के लिए उसकी दुकान के सामने फायरिंग किया है. बता दें कि इन दिनों जिलों में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. अपराधी प्रतिदिन रंगदारी से संबंधित मामलों में दहशत फैलाने के लिए व्यवसायियों को अपना निशाना बना रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन