बक्सर में पटरी चटकी, टला हादसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 9:03 AM
बक्सर : सोमवार की सुबह को बड़ा हादसा टल गया. बक्सर स्टेशन के समीप डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इसी बीच ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. इसके बाद डाउन लाइन का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. इसके बाद पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो […]
बक्सर : सोमवार की सुबह को बड़ा हादसा टल गया. बक्सर स्टेशन के समीप डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इसी बीच ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. इसके बाद डाउन लाइन का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा.
इसके बाद पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका. वहीं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को मेन लाइन में खड़ा किया गया. साथ ही श्रमजीवी एक्सप्रेस को आउटर पर खड़ा किया गया. सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक बक्सर स्टेशन के समीप डाउन लाइन की पटरी टूट गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










