शराब के नशे में चाकू लेकर युवक ने डॉक्टर को दौड़ाया, गिरफ्तार

Updated at : 13 Oct 2018 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में चाकू लेकर युवक ने डॉक्टर को दौड़ाया, गिरफ्तार

बक्सर : बिहार के बक्सर जिला में अजीब नजारा देखने को मिला. बक्सर शहर के पीपी रोड में शुक्रवार की रात एक शराबी ने चाकू लेकर एक डॉक्टर को दौड़ा कर मारने का प्रयास किया. वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से डॉक्टर को बचाया गया. आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक शहर […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर जिला में अजीब नजारा देखने को मिला. बक्सर शहर के पीपी रोड में शुक्रवार की रात एक शराबी ने चाकू लेकर एक डॉक्टर को दौड़ा कर मारने का प्रयास किया. वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से डॉक्टर को बचाया गया. आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक शहर का रहने वाला विजय केशरी का है.

बताया जाता है कि विजय केशरी डॉ तनवीर फरीदी के अस्पताल में काम करता था. किसी बात को लेकर डॉक्टर ने उसे हटा दिया. इसी बीच शुक्रवार की देर शाम डॉक्टर तनवीर फरीदी अपने अस्पताल में बच्चों का इलाज कर रहे थे. इसी बीच विजय केशरी शराब के नशे में आया और उन्हें चाकू लेकर दिखाया. चाकू देखते ही डॉक्टर भागने लगे. विजय भी उनके पीछे चाकू लेकर दौड़ पड़ा. जब लोगों ने विजय के हाथ में चाकू देखा तो डॉक्टर को बचाने के लिए आगे आये. लोगों को आगे देख कर विजय केशरी एक घर में घुस कर अपने को बंद कर लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया.

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करना शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद विजय केशरी को घर से बाहर निकाला और उसे पकड़ लिया. नगर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि शराब के नशे में विजय केशरी ने डॉक्टर को चाकू दिखाया है. मामले की जांच की जा रही है. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन