जेवरात और नकद सहित तीन लाख की संपत्ति की हुई चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 2:55 AM
राजपुर : थाना क्षेत्र के राजपुर गांव से रविवार की रात चोरों ने शिक्षक रामदत्त पांडेय के घर से जेवरात और नकद सहित तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, आवासीय शिशु शिक्षा सदन राजपुर में कार्यरत शिक्षक चानु डेहरा गांव के रहने वाले है जो विगत दस वर्षों […]
राजपुर : थाना क्षेत्र के राजपुर गांव से रविवार की रात चोरों ने शिक्षक रामदत्त पांडेय के घर से जेवरात और नकद सहित तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, आवासीय शिशु शिक्षा सदन राजपुर में कार्यरत शिक्षक चानु डेहरा गांव के रहने वाले है जो विगत दस वर्षों से राजपुर में रहकर स्कूल में पढ़ाते हैं.अपने पूरे परिवार के साथ राजपुर गांव के ही शालू सिंह के मकान में रहते हैं. रविवार की रात इन्द्रमणि गैस एजेंसी के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गये थे.
घर के अन्य सदस्य सो रहे थे. तभी घर के पीछे से छोड़ा गया ईंट के सीढ़ीनुमा दीवार के सहारे घर में प्रवेश कर सामान को चुरा लिया. देर रात एक बजे के बाद जब वह घर लौटे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर जाकर देखा तो बक्से में रखा ढाई लाख के जेवरात और सूटकेश में रखे गये 30 हजार रूपये गायब हैं, जिसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद शिक्षक द्वारा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया. राजपुर में होने वाली चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










