भाभी के साथ थे अवैध संबंध, रोड़ा बनी पत्नी तो गला घोंटकर कर दी हत्या

Updated at : 02 Jul 2018 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
भाभी के साथ थे अवैध संबंध, रोड़ा बनी पत्नी तो गला घोंटकर कर दी हत्या

बक्सर : बिहार के बक्सर में धनसोई थाना क्षेत्र के कैथहर खुर्द गांव स्थित पिपरा टोला में भाभी से अवैध संबंध में एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनसोई पुलिस को दी. सूचना मिलते […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर में धनसोई थाना क्षेत्र के कैथहर खुर्द गांव स्थित पिपरा टोला में भाभी से अवैध संबंध में एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनसोई पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी.

मृतका पिपरा टोला के रहनेवाले प्रमोद चौधरी की पत्नी लक्ष्मीना देवी बतायी जाती है. बताया जाता है कि धनसोई थाना क्षेत्र के रहनेवाले रामसेवक चौधरी ने अपनी पुत्री लक्ष्मीना की शादी 15 वर्ष पूर्व कैथहर खुर्द स्थित पिपरा टोला के रहनेवाले प्रमोद चौधरी के साथ की थी. वहीं प्रमोद चौधरी की अपनी भाभी के साथ प्यार हो गया. इसके बाद दोनों के बीच संबंध बनने लगे. जब इस बात की जानकारी लक्ष्मीना देवी को लगी तो उसने इसका विरोध किया. किसी तरह प्रमोद ने लक्ष्मीना को समझाया. रविवार की रात भाभी के साथ संबंध को लेकर लक्ष्मीना देवी का पति प्रमोद चौधरी के साथ विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि प्रमोद चौधरी ने लक्ष्मीना देवी की गला दबाकर हत्या कर दी.

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद प्रमोद चौधरी घर छोड़कर फरार हो गया. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनसोई थाना और लक्ष्मीना के मायके वालों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.

उधर, मृतका के पिता रामसेवक चौधरी ने बताया कि मेरी बेटी ने बहुत पहले से ही प्रमोद का विरोध करती आ रही थी. धनसोई थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृतका के गर्दन और शरीर पर कई जख्म के निशान हैं. गला दबाने से पहले प्रमोद ने उसके साथ मारपीट की है. उन्होंने बताया कि प्रमोद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन