स्कॉपरियो के धक्के से बच्चे की मौत, हंगामा

Updated at : 03 May 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉपरियो के धक्के से बच्चे की मौत, हंगामा

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की एनएच 84 डुमरांव : कृष्णाब्रह्म व नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर लेवाड गांव के समीप तेज रफ्तार में आ रही स्काॅर्पियो की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने भाग रहे स्काॅर्पियो सहित चालक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और […]

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की एनएच 84

डुमरांव : कृष्णाब्रह्म व नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर लेवाड गांव के समीप तेज रफ्तार में आ रही स्काॅर्पियो की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने भाग रहे स्काॅर्पियो सहित चालक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और नया भोजपुर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के गांववालों को मिली वे आक्रोशित हो गये और शव को सड़क पर रख करीब तीन घंटे तक एनएच 84 को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चालक पर हत्या का मुकदमा और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.
घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म व नया भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास की लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. मृतक लेवाड गांव निवासी हरेंद्र यादव के आठ वर्षीय पुत्र मालिक यादव बताया जाता है. जानकारी के अनुसार मालिक अपनी मां पुष्पा देवी के साथ धरहरा गांव में इलाज कराने गया था.
वह मां के साथ टेंपो पर सवार होकर गांव के समीप उतर सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में ब्रह्मपुर की ओर से आ रही एक स्काॅर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बच्चे की मौत मौके पर ही हो गयी. हादसा देख मां पुष्पा चीत्कार मार कर रोने लगी और बेहोश होकर गिर पड़ी. राहगीरों ने लंबी दौड़ लगा कर स्काॅर्पियो सहित चालक को धर दबोचा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से एनएच 84 पर वाहनों की कतार लग गयी और राहगीर परेशान हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन