प्रतिबंधित क्षेत्र में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल जमकर हुआ शोर-शराबा

बक्सर कोर्ट : जिला उपभोक्ता फोरम एवं न्यायालय के पास भूभाग पर एक बार फिर लाउडस्पीकर से शोरगुल किया गया. मंगलवार को वैसे तो मजदूर दिवस के कारण समाहरणालय में अवकाश घोषित था. बावजूद इसके राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ के बैनरतले लाउडस्पीकर लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया. गौरतलब हो कि जिला एवं अनुमंडल प्रशासन […]
बक्सर कोर्ट : जिला उपभोक्ता फोरम एवं न्यायालय के पास भूभाग पर एक बार फिर लाउडस्पीकर से शोरगुल किया गया. मंगलवार को वैसे तो मजदूर दिवस के कारण समाहरणालय में अवकाश घोषित था. बावजूद इसके राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ के बैनरतले लाउडस्पीकर लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया. गौरतलब हो कि जिला एवं अनुमंडल प्रशासन ने अधिवक्ता द्वारा शोर शराबे को लेकर की गयी आपत्ति के बाद जिलाधिकारी ने उक्त स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद प्रदर्शनकारी उक्त स्थल के बजाय अांबेडकर चौक के पास अनशन करने लगे थे लेकिन एक बार फिर मंगलवार को लाउडस्पीकर के सहारे न्यायालय के आसपास तेज शोर शराबा की आवाज गूंजती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




