जाली नोट के मामले में अंजनी गिरफ्तार

बक्सर : शहर की चीनी मिल से मंगलवार की देर रात बक्सर पुलिस ने जाली नोट बेचने व रखने के आरोप में अंजनी सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी पटना रेल पुलिस की सूचना पर बक्सर पुलिस ने की. गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने की. बताया जाता है […]
बक्सर : शहर की चीनी मिल से मंगलवार की देर रात बक्सर पुलिस ने जाली नोट बेचने व रखने के आरोप में अंजनी सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी पटना रेल पुलिस की सूचना पर बक्सर पुलिस ने की. गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने की. बताया जाता है कि अंजनी पिछले कई माह से फर्जी नोट बेचने व रखने के मामले में पटना रेल पुलिस की नजर में चढ़ा हुआ था. मंगलवार की सुबह पटना रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंजनी को बक्सर शहर के विभिन्न स्थानों पर देखा गया है. सूचना के बाद नगर थानाध्यक्ष ने अंजनी को चीनी मिल के समीप से ट्रेन से कहीं भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




