रोड मैप में शामिल किये गये जिले के 12 पर्यटन स्थल

Updated at : 17 Feb 2018 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
रोड मैप में शामिल किये गये जिले के 12 पर्यटन स्थल

बक्सर : सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पलायन पर लगाम लगाने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसके तहत जिले के 12 पर्यटन स्थलों को रोड मैप से जोड़ा गया है. जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में पर्यटन विभाग पटना को जिले के 20 पर्यटन स्थलों की सूची भेजी गयी थी, जिस […]

विज्ञापन

बक्सर : सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पलायन पर लगाम लगाने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसके तहत जिले के 12 पर्यटन स्थलों को रोड मैप से जोड़ा गया है. जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में पर्यटन विभाग पटना को जिले के 20 पर्यटन स्थलों की सूची भेजी गयी थी, जिस पर पर्यटन विभाग पटना ने 12 पर्यटन स्थलों को रोड मैप से जोड़ा है.

आनेवाले दिनों में पर्यटन विभाग इससे संबंधित एक रूपरेखा तैयार कर रोड मैप में शामिल किये गये पर्यटन स्थलों के विकास व उसके सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर देंगे. रोड मैप में शामिल सभी 12 पर्यटन स्थलों को एक बेहतर लुक देकर उस पर कई बेहतरी के कार्य किये जायेंगे. पर्यटन विभाग द्वारा रेखांकित सभी 12 पर्यटन स्थलों पर कार्य प्रारंभ कराने को लेकर कार्य किये जा रहे हैं. जिले में पर्यटन स्थलों के बढ़ावे के बाद रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

जिले के इन पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया रोड मैप में : विश्वामित्र आश्रम, शिवपूजन सहाय समाधि स्थल, इटाढ़ी, सूर्य मंदिर देवरिया, राजपुर, कथकौली मैदान, बक्सर रामरेखा घाट, बक्सर, चौसा का मैदान, चौसा, चक्की मठ,चक्की, राजा भोज नवरत्नगढ़, डुमरांव, बांके बिहारी मंदिर, डुमरांव, बरमेश्वर नाथ मंदिर, ब्रह्मपुर पोखर, डुरेजनी माता मंदिर, डुमरांव.
कवायद तेज कर दी गयी है
जिले के 14 दूसरे धार्मिक व पौराणिक स्थलों को रोड मैप से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गयी है. जिला प्रशासन इसके लिए जिले के जनप्रतिनिधों से संपर्क साध उनसे इससे संबंधित राय मांगी है. संबंधित जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करने के बाद चिह्नित 14 स्थलों की सूची जिला प्रशासन पर्यटन विभाग को सौंपेगा.
डीएम ने बताया कि चिह्नित सभी स्थलों का डीपीआर तैयार होने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. संबंधित पर्यटक स्थलों की घेराबंदी, सौंदर्यीकरण सहित कई तरह की विशेष सुविधाओं की व्यवस्था करायी जायेगी.
अरविंद कुमार वर्मा, जिलाधिकारी बक्सर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन