मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से 10 लाख की चोरी

Updated at : 10 Feb 2018 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से 10 लाख की चोरी

बैंक का शटर काट बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे व हार्ड डिस्क भी ले गये अपने साथ बक्सर/नवानगर : सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से शुक्रवार की रात अपराधियों ने 10 लाख रुपये की चोरी कर ली. अपराधियों ने गैस कटर से बैंक […]

विज्ञापन

बैंक का शटर काट बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे व हार्ड डिस्क भी ले गये अपने साथ
बक्सर/नवानगर : सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से शुक्रवार की रात अपराधियों ने 10 लाख रुपये की चोरी कर ली. अपराधियों ने गैस कटर से बैंक के शटर व चेन गेट को काटकर बैंक में प्रवेश किया और चेस्ट को काटकर उसमें रखे कुल 10 लाख नौ हजार रुपये लेकर फरार हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे व कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को भी अपने साथ ले गये.
घटना की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर एकरार अहमद व सोनवर्षा ओपी प्रभारी सुधीर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक प्रबंधक दिनेश प्रसाद से मामले की पूरी जानकारी ली. इस संबंध में बैंक मैनेजर के बयान पर सोनवर्षा ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सोनवर्षा आेपी पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात को अंजाम देने में कितने अपराधियों की संलिप्तता रही है. जांच टीम का मानना है कि घटना के पूर्व अपराधियों ने बैंक की रेकी की होगी. सीसीटीवी कैमरा व हार्ड डिस्क अपने साथ ले जाने से उनकी पहचान में परेशानी आ रही है. ओपी प्रभारी ने बताया कि संदेह के आधार पर दो लोगों से पूछताछ भी की गयी है. एसपी राकेश कुमार ने कहा कि मामले
मध्य बिहार ग्रामीण…
की जांच के लिए खोजी कुत्तों को लगाया जायेगा. घटना के बाद बक्सर पुलिस क्षेत्र की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी है. पुलिस ने क्षेत्र के कई स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जांच की. हालांकि शनिवार की देर रात तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी. पुलिस इस मामले में उन अपराधियों की सूची तैयार करने की बात कह रही है, जो पहले इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन