आज की कल, कल की परसों चल रही कई ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशानी
Updated at : 01 Feb 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

आधा दर्जन ट्रेनों को किया गया रद्द सबसे ज्यादा अप की ट्रेनें चल रही हैं लेट बक्सर : मौसम का मिजाज ठीक होने के बाद भी ट्रेनों का परिचालन अभी ठीक नहीं हुआ है. प्रतिदिन दानापुर-मुगलसराय रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक दिन बाद बक्सर स्टेशन पहुंच रही हैं. वहीं […]
विज्ञापन
आधा दर्जन ट्रेनों को किया गया रद्द
सबसे ज्यादा अप की ट्रेनें चल रही हैं लेट
बक्सर : मौसम का मिजाज ठीक होने के बाद भी ट्रेनों का परिचालन अभी ठीक नहीं हुआ है. प्रतिदिन दानापुर-मुगलसराय रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक दिन बाद बक्सर स्टेशन पहुंच रही हैं. वहीं कई तो ऐसी ट्रेनें हैं जो आज की कल और कल की परसों चल रही हैं. इन दिनों मगध एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस आज की कल और कल की परसों आ रही हैं. साथ ही कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो घंटे से लेकर 12 घंटे की देरी से चल रही है. सबसे ज्यादा अप की ट्रेनें लेट चल रही हैं. लोगों का मानना है कि ट्रेनें पूरी समय से चलती हैं, लेकिन कुहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ है. वहीं, रेलवे ने ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस लगाया है, लेकिन इस डिवाइस का भी लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है.
डिवाइस लगाने पर ड्राइवर को आगे का सिग्नल दिख रहा है कि कितनी दूरी पर लाल या पीला सिग्नल है. फिर भी ट्रेन के ड्राइवर काे कॉशन देते समय यह मौखिक निर्देश मिला रहता है कि वे अपने विवेक पर ट्रेन चलायेंगे. इससे कुहरे में ड्राइवर इस गति से ट्रेन चला रहे हैं कि आसानी से सिग्नल दिख जाये और जरूरत पड़ने पर वे ट्रेन को रोक सकें. ट्रेनों के लेटलतीफ होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ट्रेनों के इंतजार में लोगों को पूरी रात प्लेटफाॅर्म पर ही बितानी पड़ रही है. दूर-दराज के इलाके से आने वाले लोग मजबूरी में न टिकट ही रद्द करवा सकते हैं और न ही घर जा सकते हैं.
ये ट्रेनें रहीं रद्द
ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है. महानंदा एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, पंजाब मेल, फरक्का एक्सप्रेस और गरीब रथ रद्द रही. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना है कि आये दिन ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. इसका खामियाजा यात्रियों का भुगतना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




