पीएम आवास के लिए लगभग 600 लाभुकों ने दिया आवेदन
Updated at : 10 Dec 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

एडीईपी प्लान को आमसभा में किया गया पारित केसठ : प्रखंड की कतिकनार पंचायत के पंचायत भवन पर शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शिविर लगायी गयी. इस दौरान पंचायत के विभिन्न वार्डों के लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिया. शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कलावती देवी ने की. उन्होंने बताया […]
विज्ञापन
एडीईपी प्लान को आमसभा में किया गया पारित
केसठ : प्रखंड की कतिकनार पंचायत के पंचायत भवन पर शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शिविर लगायी गयी. इस दौरान पंचायत के विभिन्न वार्डों के लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिया. शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कलावती देवी ने की. उन्होंने बताया कि पंचायत से लगभग 600 लाभुकों का आवेदन लिया गया. वहीं लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय बनानेवाले लाभुकों के बेसलाइन सर्वे व ओडीइपी प्लान को भी आमसभा में पारित किया गया.
उन्होंने बताया कि आवेदन लेने की प्रक्रिया के बाद आवेदन की जांच की जायेगी. जांच के आधार पर सूची तैयार कर सत्यापन कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए सही लाभुकों का चुनाव किया जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर विहीन लोगों का मकान बनेगा, जिसके तहत लाभुकों को एक लाख 20 हजार भवन बनाने, 17 हजार मजदूरी तथा 12 हजार रुपये शौचालय बनाने के लिए मिलेगा. इस दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के आवेदन जमा करने को लेकर लंबी कतार लगी थी. मौके पर समाजसेवी सोनू सिंह,पंचायत सचिव श्याम किशोर सिंह, आवास सहायक राजू सिंह, विकास मित्र त्रिवेणी राम, उपमुखिया सत्येंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




