भाजपा के विरोध में माले ने निकाला आक्रोश मार्च

Updated at : 07 Dec 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के विरोध में माले ने निकाला आक्रोश मार्च

नोटबंदी में अमीरों के कालेधन को सफेद किया गया बक्सर : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को भाकपा माले के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. सैकड़ों की संख्या में शहर में विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च शहर के स्टेशन होते हुए ज्योति चौक से किला मैदान पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया. सभा […]

विज्ञापन
नोटबंदी में अमीरों के कालेधन को सफेद किया गया
बक्सर : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को भाकपा माले के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. सैकड़ों की संख्या में शहर में विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च शहर के स्टेशन होते हुए ज्योति चौक से किला मैदान पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है.
जो देश में धर्म के नाम पर लोगों को आपस में बांट रही है. युवाओं को राष्ट्रवाद व हिंदुत्व को आग में झोंकना चाहती है. उन्होंने कहा कि मोदी के अच्छे दिन कब आयेंगे अभी तक पता नहीं चला. भाजपा संप्रदाय व जाति में बांटकर उत्पाद फैलाना चाहती है. नोटबंदी को लागू कर भाजपा ने अमीरों के कालेधन को सफेद कर दिया.
बेरोजगारी बढ़ी, नहीं मिली युवाओं को नौकरी: दूसरी तरफ जीएसटी लागू कर छोटे-छोटे उद्योग धंधों को चौपट कर दिया. साथ ही बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा कभी गोमाता तो कभी पद्मावती विवाद खड़ा कर अपना वोट बैंक बनाना चाहती है.
भाजपा के पास विकास के लिए कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि वह दिन कब आयेगा जब किसी खाताधारी के खाते में 15 लाख रुपये आयेगा. जब चुनाव नजदीक आता है तब भाजपाई सरकार बाबरी मस्जिद का सवाल उठाती है. भाजपा धर्म को राजनीति से जोड़ना बंद करे.
साथ ही उत्पाद की राजनीति बंद करे. अगर ऐसा नहीं करती है तो उसके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जिला सचिव मनोहर कुमार, अखल नारायण चौधरी, व्यास मुनि सिंह, जगनारायण शर्मा, अयोध्या सिंह, हरेंद्र राम, कन्हैया पासवान, जितेंद्र राम, वीर बहादुर पासवान, ललन प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, नीरज कुमार, रेखा देवी, इजरायल अंसारी, वीरेंद्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन