ब्रह्मपुर में कंटेनर से शराब बरामद, छह गिरफ्तार
Updated at : 17 Sep 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

जब्त शराब झारखंड से लायी जा रही थी बक्सर/ब्रह्मपुर : शराब तस्करों के मंसूबों पर बक्सर एसपी राकेश कुमार ने एक बार फिर पानी फेर दिया. ब्रह्मपुर पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है. झारखंड से शराब की खेप ब्रह्मपुर लायी जा रही थी. शराब लाने के लिए […]
विज्ञापन
जब्त शराब झारखंड से लायी जा रही थी
बक्सर/ब्रह्मपुर : शराब तस्करों के मंसूबों पर बक्सर एसपी राकेश कुमार ने एक बार फिर पानी फेर दिया. ब्रह्मपुर पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है.
झारखंड से शराब की खेप ब्रह्मपुर लायी जा रही थी. शराब लाने के लिए कंटेनर में तहखाने बनाये गये थे. छापेमारी के दौरान कंटेनर का ड्राइवर और खलासी समेत छह लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापेमारी कर रही है.
वहीं, पुलिस को देखते ही कुछ कारोबारी भागने में सफल रहे. एसपी राकेश कुमार के इस अभियान से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले के किसी इलाके से शराब की तस्करी नहीं हो सकती है. एसपी शराबबंदी को लेकर बहुत सख्त हैं. एसपी राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि झारखंड से दिल्ली नंबर की गाड़ी से शराब की खेप ब्रह्मपुर लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही एसपी ने ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष डीएन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की.
गठित टीम ने ब्रह्मपुर चौरस्ता पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस की नजर एक कंटेनर पर पड़ी. कंटेनर के पास जब पुलिस पहुंची, तो तस्कर भागने लगे. पुलिस ने तस्करों का पीछा कर छह लोगों को गिरफ्तार किया. जब सभी से पूछताछ की गयी, तो सभी ने कंटेनर में शराब होने की बात कबूली. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि कंटेनर में शराब मिली है. जब तक शराब की गिनती नहीं होती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




