अधिवक्तापुत्र हत्या मामले में नामजद एफआईआर
Updated at : 11 Sep 2017 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : अधिवक्ता संतोष दुबे के पुत्र गोपाल दुबे की हत्या के मामले में मृतक के भाई ने गोविंद दुबे ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक के भाई ने सारिमपुर निवासी रितेश कुमार यादव समेत छह अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही रितेश के संभावित ठिकानों पर पुलिस […]
विज्ञापन
बक्सर : अधिवक्ता संतोष दुबे के पुत्र गोपाल दुबे की हत्या के मामले में मृतक के भाई ने गोविंद दुबे ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक के भाई ने सारिमपुर निवासी रितेश कुमार यादव समेत छह अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही रितेश के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की. घटना के बाद से ही रितेश फरार चल रहा है. पूरी रात पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की है.
कुछ लोगों को हिरासत में भी लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या के बाद विधि व्यवस्था बिगाड़ने के नाम पर कई लोगों को चिह्नित भी किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है. विदित हो कि शनिवार की सुबह अधिवक्ता पुत्र गोपाल दुबे की बाइक सवार अपराधियों ने गोलंबर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया था, जिससे चार घंटे तक इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम रहा.
दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ : हत्या के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों की मानें, तो हिरासत में लिये गये दोनों युवकों का संबंध मृतक से था. इसके साथ ही कई और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे का सही कारणों का पता चल सके. इधर,घटना के बाद से ही रितेश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है. इसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा.
कौन है रितेश यादव : अधिवक्ता पुत्र गोपाल दुबे की हत्या में रितेश कुमार यादव का नाम आया है. रितेश यादव औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर का रहनेवाला है. अभी तक पुलिस रिकाॅर्ड में उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. पुलिस यह जानने में जुटी हुई है कि रितेश के विरुद्ध कहीं कोई और मामला दर्ज तो नहीं है. मृतक के भाई गोविंद दुबे ने रितेश यादव को पहचानता है. इससे यह साफ हो जाता है कि रितेश यादव पहले से ही गोविंद दुबे और गोपाल दुबे के संपर्क में था.
मृतक के भाई ने यह दिया बयान
मृतक के भाई गोविंद दुबे ने एफआइआर में बताया है कि मेरा भाई घूमने के लिए जा रहा था. मैं भी उसके पीछे-पीछे घर से निकल गया. जैसे ही गोलंबर के समीप वह पहुंचा रितेश यादव ने उसे गोली मार दी.
मैं दौड़ता हुआ गया, तो उन लोगों ने हम पर भी गोली चलायी, लेकिन मैं किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचायी. दिये गये बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पूरे मामले की मॉनीटरिंग पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार स्वयं कर रहे हैं. वहीं, एएसपी शैशव यादव के नेतृत्व में गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




