ट्रेन से कटकर सिपाही समेत दो लोगों की मौत

Updated at : 09 Sep 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर सिपाही समेत दो लोगों की मौत

डुमरांव/चौसा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर बक्सर के चौसा और डुमरांव में एक सिपाही समेत ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार चौसा रेलवे स्टेशन के समीप कान में इयरफोन लगाकर बीएमपी जवान सोनपा गांव निवासी राजा सिंह का […]

विज्ञापन

डुमरांव/चौसा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर बक्सर के चौसा और डुमरांव में एक सिपाही समेत ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार चौसा रेलवे स्टेशन के समीप कान में इयरफोन लगाकर बीएमपी जवान सोनपा गांव निवासी राजा सिंह का पुत्र छठू प्रसाद सिंह रेलवे ट्रैक क्राॅस कर रहा था. इसी दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल से मिले आइकार्ड से जवान की पहचान हुई.

जो खड़गपुर में पदस्थापित था. हाल के दिनों में छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था, जहां शुक्रवार की सुबह दवा लाने के लिए बनारस जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. वहीं, डुमरांव प्रतिनिधि के अनुसार दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप 60 वर्षीय एक अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन