प्रसूता की मौत पर हंगामा

बक्सर/इटाढ़ी : गुरुवार को प्रसव के लिए अस्पताल आयी एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. प्रसूता की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा किये. हंगामे को देखते हुए डॉक्टर और नर्स अस्पताल को छोड़ कर भाग खड़े हुए. इस घटना के बाद काफी देर तक निजी क्लिनिक में […]
बक्सर/इटाढ़ी : गुरुवार को प्रसव के लिए अस्पताल आयी एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. प्रसूता की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा किये. हंगामे को देखते हुए डॉक्टर और नर्स अस्पताल को छोड़ कर भाग खड़े हुए. इस घटना के बाद काफी देर तक निजी क्लिनिक में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.
परिजन डॉक्टर पर एफआइआर दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले को किसी तरह से शांत करायी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सिकटौना गांव निवासी गुड्डू खरवार की पत्नी लक्ष्मीणा देवी को प्रसव होना था. शाम चार बजे उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुआ,
तो महिला के परिजन उसे लेकर निजी क्लिनिक पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी. महिला की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. रेफर के कागजात अभी तैयार ही हो रहे थे कि प्रसूता की मौत हो गयी. मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और हो हंगामा शुरू कर दिये. परिजनों के हंगामे को देखते हुए आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. इस दौरान डॉक्टर और नर्स फरार हो गये. काफी देर के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




