शिक्षिका ने लिपिक के विरुद्ध करायी प्राथमिकी दर्ज

ब्रह्मपुर : प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी ने विद्यालय के लिपिक अभयानंद यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिक्षिका ने ब्रह्मपुर थाना प्रभारी को दिये गये अपने आवेदन में कहा है कि लिपिक अभयानंद यादव द्वारा विद्यालय के टेबल पर रखा गया आदेश पंजी गायब कर दिया गया है, जिसमें […]
ब्रह्मपुर : प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी ने विद्यालय के लिपिक अभयानंद यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिक्षिका ने ब्रह्मपुर थाना प्रभारी को दिये गये अपने आवेदन में कहा है कि लिपिक अभयानंद यादव द्वारा विद्यालय के टेबल पर रखा गया आदेश पंजी गायब कर दिया गया है, जिसमें एक जनवरी, 2017 से 31 अगस्त, 2017 तक कुल 81 आदेश अंकित हैं. उन्होंने आशंका जाहिर की है कि लिपिक द्वारा पंजी के साक्ष्य मिटाने के लिए गलत दुरुपयोग किया जा सकता है.
मालूम हो कि लिपिक अभयानंद द्वारा विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद यादव एवं वर्तमान प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव के खिलाफ गबन का आरोप लगाते हुए लोक जन सूचना पदाधिकारी के न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसे जांच में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सही पाते हुए दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था, जिसके आलोक में दोनों प्रधानाध्यापकों पर बीईओ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.
विद्यालय सूत्रों के अनुसार प्रोजेक्टर बालिका उच्च विद्यालय में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है, जिसकी जांच गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्ण सिंह द्वारा की गयी. उम्मीद की जा रही है कि विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की अब एक-एक करके कई खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




