30 तक सभी बच्चों का आधार कार्ड होना जरूरी

बक्सर : छात्रों को प्रोत्साहन राशि लेने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है. 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से इसे बनाकर जमा कर देना है. ऐसा नहीं करनेवाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि से वंचित होना पड़ेगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बीईओ को यह निर्देश […]
बक्सर : छात्रों को प्रोत्साहन राशि लेने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है. 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से इसे बनाकर जमा कर देना है. ऐसा नहीं करनेवाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि से वंचित होना पड़ेगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बीईओ को यह निर्देश जारी किया है. 30 सितंबर तक इन बच्चों के बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ देना है, ताकि उन्हें योजनाओं की राशि मिल सके. अब बैंक खातों में ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान होना है. डीईओ ने सभी बीईओ को इसकी सूची जल्द-से-जल्द देने का निर्देश दिया है, ताकि प्रोत्साहन राशि वितरण करने में परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




