11 सितंबर तक हर हाल में देना होगा खर्च का ब्योरा

बक्सर : भागलपुर में हुए सृजन घोटाले के बाद सरकार ने सभी जिलों के सरकारी खातों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. बक्सर में भी सभी निकासी और व्ययन पदाधिकारियों को 11 सितंबर तक सभी सरकारी खातों की अपडेट जानकारी देने का आदेश मिला है. इससे यह पता चल सके कि अब उसमें कितनी […]
बक्सर : भागलपुर में हुए सृजन घोटाले के बाद सरकार ने सभी जिलों के सरकारी खातों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. बक्सर में भी सभी निकासी और व्ययन पदाधिकारियों को 11 सितंबर तक सभी सरकारी खातों की अपडेट जानकारी देने का आदेश मिला है. इससे यह पता चल सके कि अब उसमें कितनी राशि पड़ी है. 11 सितंबर तक हर हाल में ब्योरा दे देना है. ऐसा नहीं करनेवाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसके पहले बक्सर में नजारत और छात्रवृत्ति घोटाले हो चुके हैं. इस तरह की घटनाएं दुबारा नहीं हों, इसके लिए भी प्रशासन अब चौकस हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




