भूमि विवाद में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

बक्सर : बगेन थाना क्षेत्र के कोदई नोनिया डेरा गांव में सोमवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए. बताया जाता है कि शनिचरी देवी और भुवर बीन के बीच सुबह में जमीन को लेकर विवाद हो गया, जिसमें मारपीट शुरू हो गयी. […]
बक्सर : बगेन थाना क्षेत्र के कोदई नोनिया डेरा गांव में सोमवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए. बताया जाता है कि शनिचरी देवी और भुवर बीन के बीच सुबह में जमीन को लेकर विवाद हो गया, जिसमें मारपीट शुरू हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से मामले को शांत किया गया. थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट हुई है. दोनों तरफ से मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक तरफ से दस और दूसरे तरफ से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




