बक्सर, चौसा और चक्की में बनेंगे दोमंजिला लर्निंग सेंटर

Updated at : 04 Sep 2017 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर, चौसा और चक्की में बनेंगे दोमंजिला लर्निंग सेंटर

चौसा में भूमि को किया गया चिह्नित, बीआरसी कैंपस में बनेंगे दोमंजिला केंद्र चौसा : बक्सर, चौसा और चक्की प्रखंड के लिए एक अच्छी खबर है. प्रखंड संसाधन केंद्र चौसा में बहुत जल्द लर्निंग सेंटर बनाये जायेंगे. इसके लिए विभाग के द्वारा प्राथमिक विद्यालय खिलाफतपुर के पास की भूमि को चिह्नित किया गया है. जिस […]

विज्ञापन
चौसा में भूमि को किया गया चिह्नित, बीआरसी कैंपस में बनेंगे दोमंजिला केंद्र
चौसा : बक्सर, चौसा और चक्की प्रखंड के लिए एक अच्छी खबर है. प्रखंड संसाधन केंद्र चौसा में बहुत जल्द लर्निंग सेंटर बनाये जायेंगे. इसके लिए विभाग के द्वारा प्राथमिक विद्यालय खिलाफतपुर के पास की भूमि को चिह्नित किया गया है. जिस पर भूमि की अद्यतन जानकारी आसपास की चौहदी का पूरा ब्योरा देते हुए जिला मुख्यालय को भेज दिया गया है
जिला मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद बीआरसी कैंपस में दोमंजिला लर्निंग केंद्र बनाया जायेगा. विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण एवं प्रभार के ई-लर्निंग सेंटर स्थापित करने के लिए बक्सर जिला के बक्सर,चौसा व चक्की के बीआरसी कैंपस के पास में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास विभाग निगम लि.पटना द्वारा 60×60 वर्ग फुट भूमि दो मंजिला अध्ययन केंद्र का भवन निर्माण कराने के लिए मांग की गयी, जिसके आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर चौसा बीईओ परमानंद कुमार ने बीआरसी कैंपस से थोड़ी दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय खिलाफतपुर के पास स्थित भूखंड पर उक्त लर्निंग सेंटर का भवन बनाने के लिए जिला में भेज दिया है.
60×60 वर्ग फुट की भूमि में होगा अध्ययन केंद्र : तीनों प्रखंडों में 60×60 वर्ग फुट की भूमि में अध्ययन केंद्र बनाया जायेगा, जिसमें सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे शिक्षकों को प्रशिक्षण तथा अध्ययन की जानकारी मिलती रहेगी. गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार इस तरह की योजनाएं बनायी है. शिक्षकों को अध्ययन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके लिए लर्निंग केंद्र बनाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन