स्टेशन पर मिला तरल पदार्थ, यात्रियों की आंखों में होने लगा था जलन

Updated at : 24 Aug 2017 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर मिला तरल पदार्थ, यात्रियों की आंखों में होने लगा था जलन

जब्त पदार्थ को जांच के लिए भेजा जायेगा पटना पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज बक्सर : उस वक्त बक्सर स्टेशन पर अफरातफरी मच गयी, जब तरल पदार्थ गिरने से यात्रियों का दम घुटने लगा. सूचना मिलते ही जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तरल पदार्थ को जब्त कर लिया. उसे जांच के लिए पटना भेजा […]

विज्ञापन

जब्त पदार्थ को जांच के लिए भेजा जायेगा पटना

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
बक्सर : उस वक्त बक्सर स्टेशन पर अफरातफरी मच गयी, जब तरल पदार्थ गिरने से यात्रियों का दम घुटने लगा. सूचना मिलते ही जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तरल पदार्थ को जब्त कर लिया. उसे जांच के लिए पटना भेजा जायेगा. इस घटना के बाद काफी देर तक यात्रियों को उस रास्ते से आने-जाने से रोक दिया गया, ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस केमिकल गिराने वाले यात्री की पहचान करने में जुटी है
. जीआरपी ने किसी तरह उस तरल पदार्थ को साफ करवाया. घटना के वक्त स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ नहीं थी. इस कारण पुलिस को विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. जीआरपी प्रभारी अली अकबर ने बताया कि एक डिब्बा में तरल पदार्थ लाया गया था, जिसे गिराकर डिब्बे को छोड़कर यात्री फरार हो गया. फिलहाल डिब्बे में लाये गये तरल पदार्थ को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए रखा गया है, ताकि यह पता चल सके कि आखिर वह क्या है. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है.
ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक : मंगलवार की देर शाम राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के कारण अप लाइन का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा. इससे कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट से बक्सर स्टेशन पहुंची, जहां यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्रियों में इस बात से आक्रोश था कि सूचना सही नहीं दी जा रही है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जीआरपी ने एक मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यात्री के शिनाख्त में जुटी हुई है. पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि स्टेशनों पर यात्रा करते वक्त ज्वलनशील पदार्थ तथा केमिकल लेकर यात्रा नहीं करना है. ऐसे में यह कैसे स्टेशन पर पहुंचा. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि डिब्बा में तरल पदार्थ भरकर लाने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके. जीआरपी प्रभारी ने बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन