कुएं में गिरा विक्षिप्त युवक मौत, पुलिस कर रही जांच

Updated at : 24 Aug 2017 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
कुएं में गिरा विक्षिप्त युवक मौत, पुलिस कर रही जांच

बक्सर : बगेनगोला थाने के भदवर गांव में मंगलवार की देर शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक भदवर निवासी रवींद्र सिंह का पुत्र गौतम कुमार बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार कुछ महीनों से मानसिक रोग से परेशान था. उसका इलाज बनारस के दीनदयाल अस्पताल में […]

विज्ञापन

बक्सर : बगेनगोला थाने के भदवर गांव में मंगलवार की देर शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक भदवर निवासी रवींद्र सिंह का पुत्र गौतम कुमार बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार कुछ महीनों से मानसिक रोग से परेशान था. उसका इलाज बनारस के दीनदयाल अस्पताल में किया जा रहा था.

वह बनारस से डाॅक्टर से दिखाकर अपने गांव कुछ दिन पहले ही आया था. इसी बीच मंगलवार को वह अपने घर से बिना कुछ बताये निकल गया. कुछ देर बात गांव के लोगों ने रवींद्र सिंह को सूचना दी कि गौतम कुमार गांव के कुएं में गिर गया है. लोगों ने किसी तरह से उसे कुएं से बाहर निकाला, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं, बगेन थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मृतक मानसिक रोगी था. वह कुएं में कैसे गिरा, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन