राजपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Updated at : 23 Aug 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
राजपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

राजपुर : राजपुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है. शराब की खेप उत्तरप्रदेश से एक कार से लायी जा रही थी. पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने वाहन को जब्त कर जब जांच की, तो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ. जब्त वाहन […]

विज्ञापन

राजपुर : राजपुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है. शराब की खेप उत्तरप्रदेश से एक कार से लायी जा रही थी. पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने वाहन को जब्त कर जब जांच की, तो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ. जब्त वाहन के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस मामला दर्ज कर तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि एक कार से उत्तरप्रदेश से शराब राजपुर के रास्ते लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही राजपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर देवल पुल के समीप छापेमारी की गयी, जहां एक कार की सीट के नीचे से बने डिक्की में 385 बोतल शराब बरामद हुआ. इस दौरान दो तस्कर भी गिरफ्तार किये गये, लेकिन पुलिस को चकमा देकर तस्कर भागने में सफल रहे. कुछ देर तक पुलिस ने तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन तस्करों के एक समूह ने दूसरे वाहन से लेकर गिरफ्तार तस्करों को फरार हो गये. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. विदित हो कि सोमवार को भी पुलिस ने भारी मात्रा में गोलंबर के समीप से शराब बरामद किया था. इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन