साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 60 हजार रुपये
Updated at : 18 Aug 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

आॅनलाइन की गयी खरीदारी, पीड़ित ने नगर थाने में दिया आवेदन बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक के एक ग्राहक के खाते से साइबर अपराधियों ने करीब साठ हजार रुपये उड़ा लिये. साइबर अपराधियों ने आॅनलाइन खरीदारी की है. पीड़ित युवक ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. हालांकि […]
विज्ञापन
आॅनलाइन की गयी खरीदारी, पीड़ित ने नगर थाने में दिया आवेदन
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक के एक ग्राहक के खाते से साइबर अपराधियों ने करीब साठ हजार रुपये उड़ा लिये. साइबर अपराधियों ने आॅनलाइन खरीदारी की है. पीड़ित युवक ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के चिलहरी गांव निवासी सुमित कुमार ने नगर के पीपी रोड स्थित एक्सिस बैंक में अपना खाता खुलवाया है. बैंक की ओर से एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात उपलब्ध कराये गये हैं. इसी बीच बुधवार को पीड़ित सुमित कुमार के खाता से साठ हजार रुपये की निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया.
पीड़ित युवक आनन-फानन में बैंक पहुंचा. बैंक की ओर से बस इस बात की जानकारी मिली कि साठ हजार की आपने आॅनलाइन खरीदारी की है. इसके अतिरिक्त कोई भी जानकारी बैंक की ओर से उपलब्ध नहीं करायी गयी. परेशान युवक ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित युवक का आरोप है कि बैंक एटीएम, पासवर्ड, बैंक का पासबुक सहित अन्य जरूरी कागजात उसके पास हैं. उसने किसी को नहीं दिया, तो कैसे आॅनलाइन खरीदारी हो गयी. वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. शीघ्र ही साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




