सात साल पदस्थापित 10 दारोगा का जिला ट्रांसफर

बक्सर : शाहाबाद प्रक्षेत्र के रोहतास, कैमूर, भोजपुर और बक्सर जिलों में सात वर्षों से एक ही जिला में जमे 82 सब इंस्पेक्टरों का डीआइजी ने तबादला कर दिया है. सोमवार की शाम जारी सूची में बक्सर के राजपुर थानाध्यक्ष सहित जिले के दस थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है. डीआइजी कार्यालय में क्षेत्रीय परिषद […]
बक्सर : शाहाबाद प्रक्षेत्र के रोहतास, कैमूर, भोजपुर और बक्सर जिलों में सात वर्षों से एक ही जिला में जमे 82 सब इंस्पेक्टरों का डीआइजी ने तबादला कर दिया है. सोमवार की शाम जारी सूची में बक्सर के राजपुर थानाध्यक्ष सहित जिले के दस थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है. डीआइजी कार्यालय में क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद तबादले की सूची को अंतिम रूप दिया गया. स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में डीआइजी मो. रहमान के अलावा रोहतास के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, कैमूर की एसपी हरप्रीत कौर, बीएमपी के कमांडेंट परवेज अख्तर आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




