लोक अदालत में निबटाये गये 1674 मामले

Updated at : 27 Jul 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में निबटाये गये 1674 मामले

बक्सर (कोर्ट) : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बुधवार को चलंत लोक अदालत का आयोजन टाउन हाल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव ने की. पीठ के अन्य सदस्य के रूप में अधिवक्ता मुक्तिनाथ एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रमीला कुमारी उपस्थित थीं. पूर्व से निर्धारित उक्त आयोजन में कुल 1674 मामले […]

विज्ञापन

बक्सर (कोर्ट) : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बुधवार को चलंत लोक अदालत का आयोजन टाउन हाल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव ने की. पीठ के अन्य सदस्य के रूप में अधिवक्ता मुक्तिनाथ एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रमीला कुमारी उपस्थित थीं. पूर्व से निर्धारित उक्त आयोजन में कुल 1674 मामले निष्पादित किये गये, जिसमें दाखिल खारिज के 985, प्रधानमंत्री आवास योजना के 213, इटाढ़ी प्रखंड के दाखिल खारिज के 476 मामले शामिल हैं. अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के प्रयास से चलंत लोक अदालत का आयोजन गांव-गांव जाकर किया जाता है. इसका लाभ लोगों को अवश्य लेना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन